पाटन । विधानसभा के ग्राम मर्रा में ग्रामवासियों के सहयोग से 15 जनवरी दिन बुधवार को मड़ई मेला का आयोजन गौठान में रखा गया है। रात में ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए संगी जहुरिया नाच पार्टी, बिलई डबरी (संडी) का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी सरपंच पालेश्वर ठाकुर ने दी।







