सोनपुर में 8 जनवरी रविवार को होगा वार्षिक मंडाई मिलन समारोह, osd आशीष वर्मा होंगे मुख्यातिथि

पाटन।। समीप के ग्राम सोनपुर में 8 जनवरी रविवार  को वार्षिक मंडई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडई मिलन समारोह काफी धूमधाम से मनाई जाएगी।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ओ. एस. डी. मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन  आशीष वर्मा होंगे। अध्यक्षता श्रीमति गितेश्वरी टुम्मन सिरमौर (सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर) करेंगी।विशिष्ट अतिथि अशोक साहू  (उपाध्यक्ष जिला पं. दुर्ग ), श्रीमति दुर्गा नेताम  (सदस्य जिला पं. दुर्ग ) ,श्रीमति मीरा बाई सिन्हा  (सदस्य जनपद पंचायत पाटन),  देवेन्द्र चन्द्रवंशी  (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन),  महेन्द्र वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन),  कमलेश मिश्रा (पूर्व सरपंच ग्राम पं. सोनपुर ) , राजेन्द्र निषाद (उप सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर), श्रीमति चंद्रिका साहू  (अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पाटन) ,  डॉ. संतराम कुंभकार (पूर्व जनपद सदस्य ज. पं. पाटन ), बिहारी लाल साहू  (सचिव ग्राम पं. सोनपुर) , अखिलेश मिश्रा  (भाजपा नेता) होंगे।।रात्रि में  हरेली छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कलामंच मड़ईभाठा (धमतरी) के कलाकर प्रस्तुति देंगे।