ठेठवार यादव समाज बोरेंदा परिक्षेत्र का वार्षिक बैठक सम्पन्न, सामाजिक भवन में पूजा अर्चना और वार्षिक अधिवेशन पर हुई चर्चा

पाटन।। दिनांक 11/3/24 को ठेठवार समाज पाटन राज बोरेंदा परिक्षेत्र का वार्षिक बैठक सामाजिक भवन खोरपा (पाटन) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात यदुकुल शिरोमणि श्री कृष्ण चन्द्र भगवान जी की पूजन वंदन करते हुए किया गया, सामाजिक परिक्षेत्र सचिव सुभाष चन्द्र यादव द्वारा वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया गया, सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया गया साथ ही परिक्षेत्र अध्यक्ष भोला यादव एवं पाटन राज अध्यक्ष ईश्वर यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 15/3/2024 शुक्रवार को प्रातः 011.00 बजे नव निर्मित सामाजिक भवन पाटन में सत्यनारायण भगवान की पूजा एवं 17/3/24 रविवार को आयोजित राज स्तरीय वार्षिक अधिवेशन पाटन की तैयारियों पर चर्चा की गई एवं विभिन्न दायित्व प्रदान किया गया तथा संगठन मोहन यादव शिक्षक द्वारा पाटन राज एवं परिक्षेत्र के संपूर्ण गांवों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथि प्रदान करने हेतु अपील की गई। ने वार्षिक बैठक में बोरेंदा परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों की उपस्थिति प्राप्त हुई। इनमें प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष सालिक राम यादव,जीवन यादव, मदन यादव, लोकनाथ यादव, सुंदर यादव, सुकदेव यादव,केदार , अवध , देव व्रत , दीपक , संतु,मोहन, महेंद्र, राज माहतो राजकुमार यादव, सनत , खम्मन यादव, संतु , मनहरन, रजक, झुमुक लाल, हेमंत, कोमल, टीका राम, बसंत यादव,मनहरण, चैत राम, भुनेश्वर, खोर बाहरा, सहित अनेक लोग शामिल हुए।*