शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् में संपन्न हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् में 26 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल द्वारा की गई , मुख्य अतिथि के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश केला , जनपद सदस्य श्री राम कुमार चंद्राकर , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साहू , भाजपा मंडल महामंत्री श्री पुणेंद्र सिन्हा , अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सदस्य श्री नारद साहू ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति प्रदान की। सरस्वती वंदना और स्वागत की परंपरा के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल द्वारा वर्ष भर में हुई विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं का आकलन प्रस्तुत किया । जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश केला जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण होने के बाद भी एल्यूमिनी के रूप में महाविद्यालय से जुड़े रहे और अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर इस महाविद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने महाविद्यालय की और से एक ऑडिटोरियम और गर्मी के समय में बोर की समस्याओं को पूरा करने के लिए मुख्य अतिथि से आग्रह किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साहू ने छत्तीसगढ़ी बोली में विद्यार्थियों को नवीन कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया किया तथा यह भी बताया कि किस प्रकार वह नई तकनीक और नए कौशल के आधार पर अपने भविष्य को साकार कर सकते हैं। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नारद साहू ने अपने वक्तव्य में यह कहा कि किस प्रकार छात्र जीवन एक भविष्य का निर्माण करने में सहायता प्रदान करता है एवं प्राप्त की हुई शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं जाती । मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना नारद साहू महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद प्रदान किया तथा उनकी मांगों को जिला पंचायत की मीटिंग में रखने का आश्वासन भी दिया । उन्होंने कहा कि कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को सच करना है और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए न केवल बेटियों बल्कि अब बेटों को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है । कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ नरेश धर दीवान द्वारा किया गया , उन्होंने वर्ष भर में हुई विभिन्न क्रीड़ागत गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को मुख्य एवम विशिष्ट अतिथियों से प्रमाण पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान करवाया । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी प्रेरणा बंजारे ने राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है और वह शीघ्र ही पंजाब में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय और दुर्ग विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि के उसे विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला स्तरीय कैंप में भाग लेने वाले थानेश्वर साहू बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र को भी सम्मानित किया गया । वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को इंटर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वर्ष भर में आयोजित हुई साहित्यिक गतिविधियों जिसका संचालन श्रीमती चेतना सोनी ने किया के पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिसमें रंगोली, मेहंदी , ड्राइंग , छत्तीसगढ़ी व्यंजन, स्लोगन निबंध प्रतियोगिता प्रमुख थे ।कार्यक्रम में रेड क्रॉस प्रभारी डॉ संतोष पांडे द्वारा भी वर्ष भर की गतिविधियों के लिए के लिए रेड क्रॉस विद्यार्थियों को सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में सभी मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती नीता कुम्हारे द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । यह कार्यक्रम इस विश्वास के साथ संपन्न हुआ कि अन्य सभी विद्यार्थी भी आने वाले वर्षों में इससे बेहतर करेंगे और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे । कार्यक्रम को संपन्न बनाने में महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों का योगदान रहा।