पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय दाऊ कृष्ण कुमार साहू जी की पुण्य स्मृति में वार्षिक श्रद्धा कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि, समाज सेवा के कार्यों को किया याद

दुर्ग, 11नवंबर 2026 : समाजसेवी, क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी, पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय कृष्ण कुमार साहू जी के वार्षिक श्रद्धा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने पहुंचकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय साहू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कृष्ण कुमार साहू जी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। सरपंच एवं जनपद सदस्य के रूप में उन्होंने गांव और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य किया। व्यापारी होने के साथ-साथ वे हर सुख-दुख में ग्रामीणों के साथ खड़े रहने वाले सच्चे समाजसेवी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय कृष्ण कुमार साहू जी ने समाज और क्षेत्र के लिए जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी सादगी और सेवाभाव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

स्वर्गीय कृष्ण कुमार साहू जी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, श्री मुकेश साहू जी, श्री कमलेश साहू जी एवं श्री मनीष साहू जी के पिता जी थे।

इस अवसर पर परिजनों ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।