अंडा। फोटो। शा. उ. मा. शाला कोड़िया विकासखंड व जिला दुर्ग में शाला के खेल प्रांगण मे एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री आनंद चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में सत्र 2025 /26 का वार्षिक खेल दिवास का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथी ग्राम सरपंच खुमान निषाद शाला की प्राचायी श्रीमती नीलमणि उजवयने खेल दिवस की अध्यक्षता की गई। एवं खेल दिवस की शुरुआत में मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। खेल प्रारंभ की घोषणा मुख्य अतिथि ने किया, तत्पश्चात. खेल शिक्षक सुनील डडसेना सर खेल की उद्घाटन गोला फेंक श्री आनंद जी व ग्राम सरपंच श्री खुमान निषाद जी व प्राचार्य मैम माननीय श्रीमति नीलमणि उजवने द्वारा किया गया। इसके बाद विभिन्त (खेल सांखली, थ्रोबॉल गोली चम्मच स्लो सायकल रेस लगड़ी रिले रेस तया पीठ पर कोण रेस आदि खेल कराया गया। प्राचार्य महोदया ने सभी को अच्छे वातावरण में नियमों का पालन एवं अनुशासन मे रहकर खेल मे भाग लेने को कहा।
इस अवसर पर शाला की वरिष्ट व्याख्यता श्रीमती शीला चंद्रा, रूपमती साहू ,दातेश्वरी सिन्हा, रीना पिलोदिया, वेदिका साहू, सरोज साहू प्रीति सलाम तथा कार्यालय स्टाफ एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शीलाचंद्रा मैडम एवं सभी खेलो की संचालन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सुनील कुमार डडसेना सर ने किया।








