अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा, दुर्ग में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव दिनांक 15 व 16 फरवरी को संपन्न हुआ। वार्षिक खेल उत्सव का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को खेलकूद का महत्व समझाया। उन्होने कहा कि खेलकूद हमें अनुशासन में रहकर निरंतर अभ्यास करना तथा पराजय को स्वीकार करना भी सिखाता है। उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ. के.एन. मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. रश्मि पाण्डेय, संयुक्त संचालक डॉ. रजनी राय सहित समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस खेल उत्सव के द्वितीय दिवस की मुख्य अतिथि नवी मोनिका पाण्डेय (निरीक्षक छ.ग. पुलिस) रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलने से शरीर व मन स्वस्थ रहता है।


इस खेल उत्सव में बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ी निम्न रहे- प्रवीण कुमार (प्रथम- लंबी कूद), प्रेमराज (प्रथम- ऊँची कूद), वेदप्रकाश (प्रथम- गोलाफेक), वॉलीबाल (विजेता- बी.कॉम. ग्रुप, उपविजेता- बी.एस.सी बी.एड. ग्रुप), खो-खो (विजेता- बी.एड. प्रथम वर्ष), कबड्डी (विजेता- बी.एस.सी द्वितीय वर्ष), 100 मीटर दौड़ (प्रथम – चैतन्य कुमार), 200 मीटर दौड़ (प्रथम- प्रवीण निर्मलकर), 400 मीटर (प्रथम- प्रेमराज), स्लो सायकल रेस (प्रथम- युगल कुमार), गोली-चम्मच (प्रथम- वेदप्रकाश), रस्साकशी (विजेता- देवेंद्र सिह मरकाम की टीम), डिस्कस थ्रो (प्रथम- वेदप्रकाश)।

बालिका वर्ग में विजेता खिलाडी निम्न रहीं- वोमेश्वरी (प्रथम- लंबी कूद), श्रुति सिंग (प्रथम- ऊँची कूद), तनू चंद्राकर (प्रथम- गोलाफेक), वॉलीबाल (विजेता- बी.एस.सी बी.एड. ग्रुप), खो-खो (विजेता- बी.एस.सी. बी.एड. ग्रुप), कबड्डी (विजेता- बी.ए. ग्रुप, उपविजेता- बी.एस.सी. बी.एड. ग्रुप), 100 मीटर दौड़ (प्रथम – वोमेश्वरी देशमुख), 200 मीटर दौड़ (प्रथम- वोमेश्वरी देशमुख), 400 मीटर (प्रथम- प्रज्ञा ठाकुर), स्लो सायकल रेस (प्रथम- विनामिका देशमुख), गोली-चम्मच (प्रथम- ज्योति), रस्साकशी (विजेता- कृति ठाकुर की टीम), डिस्कस थ्रो (प्रथम- नेहा निर्मलकर)।
इस प्रकार से महाविद्यालय में आयोजित यह खेलोत्सव रोमांच से भरपूर रहा और विद्यार्थियों ने इन खेलों का भरपूर आनंद लिया।







