पाटन के नाम एक और उपलब्धि, मानसी ने बढ़ाया पाटन का नाम, उनके यह कार्य वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हो गया दर्ज, पढ़िए पूरी खबर


पाटन।।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन की बेटी ग्राम छाटा निवासी मानसी वर्मा ने भगवान श्री राम चंद्र जी का 200 सेमी लंबा और 122 सेमिन चौड़ा मनमोहक चित्र चारकोल पाउडर और पेंसिल के द्वारा बना कर, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना रिकॉर्ड दर्ज कराई है। यह रिकॉर्ड को उन्होंने अपने घर पर ही बनाया और इसे बनाने में उन्हें सात दिन (53 घंटे) लगा हैं। मानसी के पिता श भूषण लाल वर्मा ( शिक्षक), माता श्रीमती टंकेश्वरी वर्मा, उनका परिवार और गांव के नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद दिए।
मानसी चंदूलाल चंद्राकर आर्ट एंड साइंस कॉलेज पाटन से MSc (रसायन) के अंतिम वर्ष (4th semester) की पढ़ाई कर रही हैं। मानसी चारकोल के द्वारा जीवंत चित्र बनाती हैं, और अलग अलग प्रकार की कलाकृति करती हैं। दो माह पहले ही मानसी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी उनके चित्र बनाकर पाटन में भेंट किया था। जिसकी श्री बघेल ने काफी सराहना की है।