कांग्रेस और जोगी कांग्रेस को एक और झटका, जिला के ये बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने किया भाजपा प्रवेश, पढ़िए पूरी खबर


दुर्ग। दुर्ग जिला में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज बीजेपी के सांसद प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली के पूर्व सभा में कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने पार्टी को छोड़ भाजपा प्रवेश किया। जोगी कांग्रेस से पाटन में पूर्व में विधानसभा चुनाव लडने वाली श्रीमती शकुंतला साहू और उसके पुत्र विपुल साहू ने भाजपा का दामन थामा, इसके अलावा कांग्रेस नेत्री और अहिवारा पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा बघेल ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक घनाराम साहू के पुत्र सतीश साहू ने भी भाजपा प्रवेश किया। सभी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गमझर पहनाकर सम्मान किया। साथ ही भाजपा प्रवेश कराया।