नगर पंचायत अध्यक्ष के दावेदारों में बढ़ा एक और नाम…दो बार पार्षद रह चुके कमल किशोर वर्मा ने की दावेदारी


पाटन। नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष का आरक्षण होने के बाद अब चुनाव लड़ने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत में पिछले 10 साल से वार्ड पार्षद के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले कमल किशोर वर्मा ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव लड़ने की मंशा जताई है। पार्षद रहते हुए लोगों की हर सुख दुख में शामिल हुआ। हितग्राहियों को भी शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया। हमेशा से राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय रहते हुए श्री वर्मा ने लगातार जनसेवा को ही प्राथमिकता दी है।