पाटन में फिर एक सड़क हादसा, फुंडा देवादा के मध्य मिडिल कट के पास कार लोहे के ग्रिल से टकराई, मिडिल कट से अचानक सामने आ गई छोटा हाथी वाहन

बलराम यादव
पाटन। दुर्ग पाटन मार्ग पर आज फिर सुबह एक सड़क हादसा हुई है। इस सड़क हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। दुर्ग से पाटन रोड पर फुंडा एवं देवादा के मध्य मिडिल कट के पास यहां हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार सड़क किनारे लगे लोहे के ग्रिल से जा टकराई । इससे कर में बैठे सभी पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार का दोनों एयरबैग खुल गया था जिसके कारण ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं मिडिल कट के सामने अचानक एक छोटा हाथी वाहन आ जाने से तेज रफ्तार कर अनियंत्रित हो गई और जाकर लोहे के गले से टकरा गई। इस घटना में कार के सामने भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । वही छोटा हाथी पिकअप वाहन का भी सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फुंडा और देवादा के मध्य बने इस मिडिल कट के कारण ही आए दिन इस जगह पर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोग भिलाई 3 से राजिम जाने के लिए निकले थे।।