केशकाल NH30 में फिर हुआ सड़क हादसा,बस और ट्रक आमने सामने टक्कर

कोंडागांव।केशकाल घाटी के निचे ग्राम खालेमुरवेंड के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई बस में सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रैवल्स की बस विपरीत दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करते हुए ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराए। हादसे के दौरान बस चालक करीब 10 से 15 मिनट तक वाहन में ही फंसा रहा, जिसे बड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से कांकेर जिला अस्पताल रिफर किया गया है।गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई..