कुम्हारी

कुम्हारी पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कांग्रेस में दावेदारों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा से अब तक 7 दावेदारों के अलावा कांग्रेस से भी 5 महिलाओं ने अपनी दावेदारी को लेकर ताल ठोक दी है। इनके अतिरिक्त बुधवार को नगर की राजनीति में एक कदावर महिला नेत्री की एंट्री हुई है। वह महिला कोई और नही साहू समाज कुम्हारी इकाई की महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष पद्मावती साहू है।
जिन्होंने समाज सेवा के साथ पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपनी दावेदारी की मांग की है। बता दे कि पद्मावती साहू पिछले कई वर्षों से सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनैतिक क्रियाकलापों में अपने आप को एक सशक्त महिला रूप के में कायम की है। वे साहू समाज की विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में अपनी कार्यशैली से सबको प्रभावित भी किया है।
उनका मानना है कि नगर को विकसित करने में अगर उसे मौका दिया जाए तो वह कर्मठता निष्पक्षता एवं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कुम्हारी नगर की देव तुल्य जनता की सेवा करेंगी । यही नही कांग्रेस की विकास की विचारधारा को जो नगर में पिछले 10 वर्षों से संचालित है उसे और आगे बढ़ाएंगी। वह यह भी बताती है कि जब कुम्हारी नगर पंचायत बना तो सर्वप्रथम सन 2000 में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा। जिससे उन्हें चुनाव लड़ने का अनुभव भी प्राप्त है।






