
पाटन। पाटन विधानसभा में जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका हुआ है। यहां पर जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक कांग्रेस युवाअध्यक्ष अजय सिंगौर ने अंततः कांग्रेस का दामन थाम लिया है । बता दे कि करसा में आयोजित कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में कयास लगाया जा रहा था कि जोगी कांग्रेस के नेता अजय सिंगौर कभी भी कांग्रेस प्रवेश कर सकते हैं । आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अजय सिंगौर ने कांग्रेस प्रवेश किया। ज्ञात हो कि अजय सिंगौर क्षेत्र में काफी जनाधार रखने वाले नेता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के काफी करीबी नेता थे।






