शहीद डोमेश्वार साहू शासकीय महाविद्यालय जाम गाँव आर में दिसम्बर माह की गतिविधियों में मनाया गया _ एंटी करप्शन डे

शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान के साथ मनाया गया मानव अधिकार दिवस
शहीद डोमेश्वार साहू शासकीय महाविद्यालय जाम गाँव आर में
9 दिसम्बर को एंटी करप्शन डे के महत्व को राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया गया. उन्हें करप्शन, रिश्वत जैसे कार्यों पर शिकायत दर्ज करने के टोल फ्री नंबर को साझा किया गया और किस कोर्ट में कार्यवाही की जा सकेगी इसकी जानकारी दी. विद्यार्थियों ने ना रिश्वत लेंगे और ना रिश्वत देंगे की शपथ ली.

10 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के पहले शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उनके योगदान को याद किया गया. महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी . इसके बाद विद्यार्थियों ने मानव अधिकार दिवस पर व्याख्यान और रैली निकाली. विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी द्वारा अधिकारों के साथ कर्तव्यों का संज्ञान भी कराया गया. अधिकार जागरुकता के नारों के साथ गांधी जी के आदर्शों को पालन करते हुए स्वच्छ वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया गया.
राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों में वर्षा, साक्षी, लेखमनी, तिलक, भारती, चंद्रकला , किशोर , पार्वती, प्रीति, द्रोण, विकास, dupesh, tameshvar का सहयोग प्रमुख रहा. महाविद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया.