पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्रान्तर्गत दिन बुधवार को नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया गया ।
गौरतलब है कि आवारा एवं पालतू कुत्तों में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान पालिका की टीम एवं पशु चिकित्सक के द्वारा आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज़ वैक्सीन लगाया गया वहीं पशुपालकों को रैबीज़ से बचाव व टीकाकरण की समय-सीमा के बारे में जागरूक भी किया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण अवश्य कराए और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें। वहीं पालिका प्रशासन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी इस प्रकार के नियमित टीकाकरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ।







