ग्राम गुधेली में असमाजिक तत्वों ने देर रात ट्रांसफार्मर पर किया पथराव

बेरला/भिंभौरी। ग्राम गुधेली यादव पारा में बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे लाइट बंद हो गयी। जिसके पश्चात विद्युत विभाग को फोन पर सुचना दी गयी। जिसके पश्चात विद्युत विभाग कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर चेक किया और बताया कि ट्रांसफार्मर फेल हो चूका है साथ ही उसने यह भी कहा कि ट्रांसफार्मर आज रातों रात नहीं लग सकता कल सुबह लगेगा। उक्त मामले के बाद गाँव के अन्य स्थानों पर लाइट चालू थी।

जिसे गाँव के ही असामाजिक तत्वों द्वारा लगभग रात 11 बजे बाधित किए जाने का प्रयास किया गया। जिसमें संजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास ट्रांसफार्मर में लगने वाले डियो को गिरा के तोड़फोड़, बाजार चौक में पत्थर बाजी , शीतला पारा में प्रयास, जब विद्युत विभाग कर्मचारी को ट्रांसफार्मर पर पथराव किए जाने के मामले की जानकारी हुई तब वह भी विद्युत सुधार कार्य करने हेतु नहीं जा रहा था। जिसके पश्चात ग्राम गुधेली निवासी पंकज वर्मा के द्वारा मामले की मौखिक जानकारी कंडरका चौकी पुलिस को दी गयी।

तब देर रात पुलिस की निगरानी में ही विद्युत विभाग कर्मचारी द्वारा विद्युत सुधार कार्य किया गया। किन्तु मामले में असामाजिक तत्वों पर न ही ग्राम पंचायत गुधेली की ओर से न ही वद्युत विभाग की ओर से अभी तक कोई एफआईआर दर्ज करायी गयी है। सोमवार दोपहर को यादव पारा में विद्युत विभाग कर्मचारियों द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। उक्त जानकारी ग्राम पंचायत गुधेली सरपंच पति होरिलाल ठाकुर द्वारा दिया गया।