बालोद | ग्राम तरौद में बुधवार की रात किसान धनराज साहू के खेत मे रखी धान के खरही में
असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग से 80 डिसमिल का धान जलकर खाक हो गया, जिससे किसान को लाखों का नुकसान हो गया है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने मिट्टी तेल छिड़ककर धान को आग कर हवाले कर दिया। घटना में करीब 80 डिसमिल खेत में उगाए गए धान की फसल जिसे मिंजाई के लिए रखा गया था, वह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाली जगह पर एक प्लास्टिक की बोतल पड़ी हुई थी, जिसमें मिट्टीतेल रखा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद किसान धनराज ने बालोद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
