

पंडरिया । नगर के वार्ड क्रमांक 10 में नाली व सीसी रोड बनाने के लाये अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया को आवेदन दिया गया है।आवेदक संतराम बारमाते ने आवेदन में बताया है कि वार्ड क्रमांक 10 में मयाराम जोगी के घर से लेकर रमेश ठाकुर के घर तक नाली का पानी सड़क पर बहते रहता है,उक्त स्थान पर नाली व सीसी रोड बनवाना अत्यंत आवश्यक है।उक्त सड़क के बीच मे बड़ा गड्डा है,जिसमें ढक्कन नहीं लगा है।इस गड्ढे में दो-चार दिन में कई लोगों के गिरने की घटना घट रही है।विगत दिनों एक बच्चा गड्ढे में गिर गया था,जिसके सिर व पैर में चोट आई थी।इसी प्रकर नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण पूरे सड़क पर गंदगी फैल जाती है।उन्होने जल्द ही सीसी रोड व नाली बनाने की मांग की है।






