Patan

भारतीय जनता पार्टी संगठन ने पाटन के अटारी सभागार में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू को बनाया गया। वही अमलेश्वर के मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकार बने ।पाटन के
मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी रानी बंछोर को दी गई। पाटन मंडल के महामंत्री बने अखिलेश मिश्रा
दरबारमोखली के मंडल अध्यक्ष
बने ज्योतिप्रकाश साहू।
नए मंडल अध्यक्षों ने बड़े नेताओं का जताया आभार नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने भाजपा के सभी शीर्ष नेतृत्व और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की संगठन के कार्यकर्ताओं के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा का मंडल अध्यक्ष पद नहीं बल्कि एक दायित्व भी है। सभी को साथ लेकर संगठन व क्षेत्रहितों को सर्वोपरी रखा जाएगा।






