पाटन
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में पांच बिल्डिंग स्थित सामुदायिक भवन दुर्ग में संगठन का विस्तार करते हुए अनेक महत्वपूर्ण पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाकर उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला से किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों में भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग को दुर्ग संभाग अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बनाया गया साथ ही शेखर साहू को दुर्ग संभाग का अध्यक्ष, विजय कुमार रात्रे को बी.एस.पी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष,डा.आर.एस.साहू को प्रदेश संगठन सचिव एंव तेजराम देशमुख को बालोद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के उद्देश्यों को जन जन तक पहूंचाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने एवं छत्तीसगढ़ की आन बान शान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया।
उक्त मे बैठक सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, महासचिव लखनलाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, प्रदेश उपाध्यक्षगण अनुरूप साहू,संत कुमार केशकर, घनश्याम कुमार देवांगन, गैंदलाल वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, सलाहकार रमेश साहू सहित अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे l
भारतीय मूल की महिला एस्ट्रोनाट सुनीता विलियम्स की विकट परिस्थितियों में अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय के बाद धरती पर सकुशल वापसी एवं उनकी उपलब्धियों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अनुरूप साहू ने किया।
