आशीष दास

कोंडागांव/बरकई । ग्राम पंचायत बरकई में 23 नवंबर मितानिन दिवस के उपलक्ष में मितानिन को सम्मान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच बलिराम मरकाम के द्वारा सभी 13 मिताननीन दीदीयो को साड़ी भेंट कर पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में मितानिनों की उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनों ने कहा कि गांव की पहला डॉक्टर मितानिन ही होता है जो सर्वप्रथम मरीज की तकलीफ को दवाई देकर दूर करता है एवं गांव के लोग भी कुछ स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होने पर सर्वप्रथम मितानिन के पास ही जाते हैं। निश्चित ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनों की भूमिका अभूतपूर्व है, मितानिनो के सहयोग से ही देश की मृत्यु दर में कमी आई है हमारे गांव के मितानिन निश्चित ही सम्मान के पात्र हैं।इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिक पटेल रामप्रसाद पांडे, अक्षय कुमार पांडे, सरपंच सचिव पंच सहित सभी मितानिन दीदीया ं एवं एमटी गीता देवी कवाची, तारावती पांडे, दिल बत्ती शार्दुल, उषा पांडे, कुंवरदई पांडे, दुखिया बाई मरकाम, शांति सलाम, सूरज कोर्राम, चंद्रकला नेताम, बालदई मरकाम, घसन्नीन बाई मरकाम एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।






