दुर्ग । कलेक्टर सह अध्यक्ष डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला खनिज न्यास मद जिला दुर्ग द्वारा दी गई सहमति से मनोचिकित्सक विशेषज्ञ के पद पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इस हेतु इच्छुक आवेदक अपने सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन वाक-इन-इन्टरव्यू हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। पंजीयन हेतु निर्धारित तिथि 20 मई सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक, पात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 02.00 बजे तक, दावा आपत्ति हेतु निर्धारित समय दोपहर 02.00 से 02.30 बजे तक, दावा आपत्ति निराकरण दोपहर 02.30 से और साक्षात्कार शाम 04.00 बजे से होेगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।