पाटन। अमलेश्वर के लिए लगातार तोहफा दिया जा रहा है। पहले अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा मिला। इसके बाद अब अमलेश्वर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी खुलेगा। इसके लिए आदेश जारी हो चुका है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के उपाध्यक्ष उमेश साहू ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व ओएसडी आशीष वर्मा का आभार जताते हुवे कहा कि भूपेश है तो भरोसा है।







