आई फ्लू के चपेट में क्षेत्र,बच्चे हो रहे ज्यादा प्रभावित


पंडरिया।नगर सहित क्षेत्र के लोग इन दिनों लोग आई फ्लू की चपेट है।आई फ्लू में आंख लाल व दर्द की समस्या आ रही है।आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।आई फ्लू की शिकायत बच्चों में अधिक देखी जा रही है।इसे रोकने विभाग द्वारा कोई विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है।आई फ्लू के तेजी से बढ़ने के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति लगातार कम होते जा रही है।कुंडा हॉस्टल सहित अनेक जगह के बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।कुछ दिन पहले चियांडांड़ हॉस्टल में भी बड़ी संख्या में बच्चे इंफेक्टेड हुए थे।
क्या होता है आई फ्लू-आई फ्लू एक मौसमी एम्फेक्शन है जो बरसात के दौरान होता है।इसमें आंख लाल हो जाता है तथा आंख व अन्य जगह दर्द व हल्की बुखार हो सकती है।बीएमओ स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आई फ्लू मौसम परिवर्तन के दौरान होता है,कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।इससे ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है,यह ज्यादा घातक नहीं है। इम्फेक्टेट व्यक्ति को आंख को साफ पानी से साफ करना चाहिए।सामान्य आई ड्राप से इसका उपचार संभव है।ब्लाक में 3 हजार से अधिक आई ड्राप उपलब्ध है।जिसे सभी स्वास्थ्य सेंटरों में वितरित किया जा रहा है।