पंच पद के लिए घमासान,  दो नामांकन रद्द,दो पंचायत में निर्विरोध चुने गए सरपंच, पंचायत उपचुनाव, परसाही में पंच बनने पूर्व सरपंच मैदान में, 9 जनवरी को होगा मतदान


पाटन। पंचायत उपचुनाव में जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत तुलसी व धौराभाठा में सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। दोनो गांव में एक एक नामांकन रद्द होने के बाद यह स्थिति बनी है। अब ग्राम परसाही के वार्ड 10 में पंच पद के लिए मतदान होगा। यहां पर पूर्व सरपंच मेला राम सहित दो अन्य ने नामांकन भरा था। जिसमे से पारसमणी ने अपना नाम वापस ले लिए । अब मेला राम और वीर सिंह में सीधा मुकाबला है।

बता दें कि पाटन ब्लाक में ग्राम पंचायत धौराभाठा एवं ग्राम पंचायत तुलसी में पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद सरपंच का पद रिक्त हो गया था।  दोनो  ग्राम पंचायत के लिए  सरपंच पद पर दो दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।  ग्राम तुलसी में पूर्व सरपंच रामचंद निषाद एवं सुरेश निषाद ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसी तरह से ग्राम पंचायत धौराभाठा में श्रीमती बिंदेश्वरी मेश्राम एवं पुष्पा शंकर ने अपना नामांकन दाखिल किया था।  जिसमे से  रामचन्द निषाद और पुष्पा शंकर का नामांकन रद्द हो गया  इसी तरीका से पंच पद के लिए ग्राम पंचायत परसाही के वार्ड क्रमांक 10 में पंच पद रिक्त है। यहां पर पूर्व सरपंच मेला राम साहू सहित पारस मणि एवं वीर सिंह  का तीन नामांकन आया था । जिसमे पारणमणि ने अपना नामांकन वापस ले लिए। अब पूर्व सरपंच मेला राम साहू और वीर सिंह के मध्य सीधा मुकाबला हो रहा है।  ग्राम पंचायत कुम्हली के वार्ड क्रमांक 2 में एकमात्र नामांकन परदेसी राम चंद्राकर का आया है।  ग्राम पंचायत दैमार में वार्ड क्रमांक 8 के लिए वेद प्रकाश साहू ने अकेला नामांकन दाखिल किया है । दोनो निर्विरोध चुन लिए गए है । कोपेडीह में वार्ड क्रमांक 7 में देशों सारंग ने अकेला नाम दाखिल किया है ।  वह भी निर्विरोध हो गया है।  इस तरह से ग्राम पंचायत कुम्हली,एवं कोपेडीह दैमार में पंच के लिए तीनों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है । अब सिर्फ परसाहि में पंच पद पर 9 जनवरी को मतदान होना है। निर्वाचन अधिकारी पाटन तहसीलदार प्रकाश सोनी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी है । उनके द्वारा निर्वाचन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही आज समीक्षा के बाद बताया जा रहा है कि निर्वाचन केंद्रों का दौरा करके वहां की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा सकती है।