संजय साहू अंडा। ग्राम समोदा में शिव शक्ति कबड्डी मंडली के तत्वावधान में पिछले 4 वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य अयोजन किया जा रहा है जिसमें गांव के युवाओं में एवम् आसपास के खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया और विभिन्न गांव से खिलाड़ियों का आयोजन में सहभागिता प्रधान कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में युवा भाइयों में खिलाड़ी भावना से खेल खेलने में सहयोग किया। इस प्रतियोगिता में अर्जुन क्रीडा मंडल भिलाई ने पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरा स्थान नव किशोर क्रीडा मंडल आलबरस और कचान्दुर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष भाजपा जेवरा सिरसा जितेंद्र यादव जी, श्रीमती भुनेश्वरी सुखनंदन देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत समोदा,जितेंद्र निषाद, अनुज राम निषाद,संतोष देशमुख, पंचूराम निषाद, मेश्राम निषाद, सावन निषाद, रामानंद निषाद, टीम्बेश देशमुख समाज सेवक, ओम प्रकाश, सेट राम, डेविड निषाद, किशन यादव, हेम लाल साहू, शेषणारायण, गोविंदा देशमुख , शिव शक्ति कबड्डी मंडली के सारे खिलाड़ी एवम् गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।







