पाटन।

ग्राम गाड़ाडीह के सपूत गीतू राम वर्मा जो कि भारतीय थल सेना के EME कोर से 24 वर्ष की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक पाटन जिला दुर्ग के सदस्यों ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सैनिक गीतुराम वर्मा जी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। सैनिक गीतू राम वर्मा जी के परिजनों के द्वारा डी जे साउंड के माध्यम से उतई से गाड़ाडीह तक पहुंचे व दाऊ केजू राम चौक से निवास तक भव्य स्वागत किया गया। निवास पहुंचने पर परिजनों ने साल व श्रीफल, वस्त्र, गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। अखिल भारतीय पुर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक पाटन के सदस्यों के द्वारा भारत माता की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैनिक के पापा श्री सोहनलाल वर्मा भाई सैनिक महेंद्र कुमार वर्मा , तोपेद्र कुमार वर्मा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री डीके चौहान जी,संरक्षक रोमनाथ वर्मा जी ,संरक्षक राजेंदर साहू जी, उपाध्यक्ष सोहनलाल साहू, मीडिया प्रभारी सैय्यद जाफरी,ताम्रध्वज ठाकुर, दिलेश्वर वर्मा पोषराम साहू, समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए।






