राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । नगर से सटे मोहतरा का धान खरीदी केंद्र में शेड बनाने के लिए पिछले वर्ष एंगल लगा कर ढांचा बनाया गया था।जिसमें आज तक शेड नहीं लगाया जा सका है।केवल ढांचा ही खड़ा किया गया है। हालांकि यह शेड बरसात से सभी धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त नहीं है,लेकिन कुछ धान को सुरक्षित रखा जा सकता है।विगत दो वर्ष पहले हजारों क्विंटल धान बरसात में भीगने के कारण सड़ गए थे।जिसके बाद भी इसे बनाने के लिए सुध नहीं ली जा रही है।बताया जा रहा है कि इसका निर्माण कराया जा रहा है।