शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, 10 माह से कर रहा था दैहिक शोषण

भिलाई। शादी का झांसा देकर एक युवती का 10 महीने तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपित को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि माडल टाउन नेहरू नगर निवासी आरोपित मुकेश मंडल (24) ने मोहन नगर थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर 23 जनवरी से 17 अक्टूबर 2022 तक उसका दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता ने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।