पाटन / विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने मध्यमंडल के ग्राम कसही, पंदर, गुजरा, मटिया, खम्हरीया,डंगनिया, भनसूली, तेलीगुंडरा, खर्रा, बरबसपुर, बोरीद,पाटन अखरा समेत ग्रामों का दौरा किया! वंही विजय बघेल को जगह जगह भारी आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है! विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यहां पर राजनीतिक उठा पटक भी चरम पर दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल गाँव-गांव में सतत जनसंपर्क कर रहें है साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं भी ले रहे हैं। इस दौरान अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश करने वाली तुलसी साहू भी पाटन क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।

इसी तरह पाटन नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष दो बार के पार्षद प्रकाश बिजौरा भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पाटन विधानसभा के भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी गण समस्त कार्यकर्ता गण व ग्राम वासी उपस्थित थे





