पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम मटिया में खोरबाहरा राम तथा चोवा राम के घर में आज सुबह तड़के आग लग गई। दोनो का घर में शेड लगा हुआ है । आग लगने से घर में रखे समान जलकर राख हो गया। शेड लगे होने के कारण दमकल के कर्मचारियों को आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। नगर पंचायत पाटन का दमकल मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले ग्रामीणों ने आज बुझाने का प्रयास किया को की असफल रहा। आगजनी से दो परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।







