पाटन। नगर पंचायत पाटन में अनवरत विकास कार्य जारी है, इसी कड़ी में आज वार्ड 05 अखरा में सर्वसुविधायुक्त सहकक्ष कलामंच के निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया। इस कार्य की कुल लागत राशि 46 लाख रु है। यह पाटन नगर का सर्वसुविधायुक्त आधुनिकतम सहकक्ष कलामंच होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेक्टर प्रभारी पुरुषोत्तम कश्यप, सन्दीप कश्यप, आभाष दुबे, अरुण कश्यप, चन्द्रिका कश्यप, विष्णु विश्वकर्मा, उपभियंता थानेश्वर वर्मा, शैलेश मिश्रा, सौरभ वाजपेयी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

- May 12, 2023