अंतर्राष्ट्रीय शेर दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में एक कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगंतुकों ने शेर की आकर्षक तस्वीरें बनाई, वहीं बच्चों ने शेर की रूपरेखाओं में रंग भरकर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के दौरान, जंगल सफारी के कर्मियों ने आगंतुकों को शेरों के प्राकृतिक आवास में उनके महत्व तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर जंगल सफारी के संचालक श्री तेजस शेखर ने कहा, “ऐसी वन्यजीव-थीम आधारित गतिविधियाँ जंगल सफारी में नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, ताकि नागरिकों और बच्चों में वन्यजीव तथा जैव-विविधता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।”







