देवादा में ‘रंग झरोखा’ के कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, मंचीय प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया

पाटन। ग्राम देवादा में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय जसगीत झांकी का आयोजन किया गया। सोमवार को छग लोककला मंच रंग झरोखा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। रात भर कलाकारों ने ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही समाज को सन्देश देते हुवे हास्य प्रहसन ने भी ग्रामीणों को खूब हंसाया।

कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी मौजूद थे। अध्यक्षता ग्राम देवादा के सरपंच श्रीमतीं उर्वशी वर्मा ने किया। विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा मौजूद थे। रंग झरोखा के संचालक व बांसुरी वादक दुष्यंत हरमुख व लोक गायिका रिंकी देवांगन व अन्य कलाकारों का सम्मान अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र चन्द्रवँशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक कला के लिए जाने जाते है। वर्तमान में दुष्यंत हरमुख जैसे कलाकार लोक कला को जन जन तक पहुंचा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा हैं। मेला मड़ई की संस्कृति विलुप्त होने लगी थी। जिसे भूपेश सरकार सहेजने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है। इसके बाद दुष्यंत हरमुख के निर्देशन में रंग झरोखा के कलाकारों ने सुबह तक मंचीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा रंग झरोखा के उद्घोषक – योगेश किरण , प्रोडक्शन मैनेजर होमेन्द्र ठाकुर, वादक कलाकार देव कुमार साहू, परमेश्वर साहू, भूपेंद्र सेन, गजेंद्र पटेल, देवनारायण साहू, अमन देशमुख, गायक- दुष्यन्त हरमुख, रिंकी देवांगन, योगिता मढ़रिया, रानी देशमुख, जसवंत वर्मा, नृत्य पक्ष के विनोद साहू, यीशु साहू, भुंसु यादव, गोलू यादव, रघु, जया, नेहा, संतोषी, बबली, राधा, रोशनी ,अभिनय कलाकार कोसलता ठाकुर, रामलाल, कमलेश देशमुख, ज्ञान, प्रेम साहू सहित अन्य मौजूद थे।।