कुम्हारी
दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मानस भवन बाजार चौक में आयोजित किया गया कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा संगठन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे और आरोप लगाते हुए
कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश एवं नगर को दोनों हाथों से लूटा गया पूरे कार्यकाल में जनता विकास की बाट जोहती रही लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने नगर में बिजली, पानी, अस्पताल एवं आम नागरिकों के मूलभूत सुविधाएं जैसे विकास के कार्य नही किये कांग्रेसी शासनकाल में भाजपा पार्षद बहुत तकलीफ में रहे उनके वार्डो में कुछ काम नहीं हुए पूरे नगर में पक्षपात कर जनता के अधिकारों को मिटाने का कार्य किया गया।

उन्होंने प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा किसानों, महिलाओं गरीब आवासहीनों के हित में काम किये है। विष्णु के सुशासन में महज एक वर्ष में ही हमने कुम्हारी नगर में 30 करोड़ के विकास कार्यों पर काम किये है आगे नगर में पांच वर्ष मौका मिले तो नगर को विकसित करेंगे। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नगर वासियों को पालिका में 25 कमल खिलाने की बात कही जिसमें 24 पार्षदों के अलावा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती मीना वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए नगर वासियों से भाजपा के पक्ष में वोट करने समर्थन मांगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नगर के प्रत्येक वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों को विजय बनाने के साथ ट्रिपल पहिये की सरकार बनाने की बात कही। अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती मीना वर्मा को धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों पर समर्पित महिला बताते हुए उसे नगर की अध्यक्ष चुनने के लिए भाजपा के कमल फूल पर मतदान करने कहा।
आगे सभा को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि आप सभी की हिम्मत हौसले से विधानसभा व लोकसभा में जीत का शंखनाद किया गया शासन-प्रशासन बनाने में पाटन विधानसभा व कुम्हारी नगर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार किये गए आज कांग्रेस के नेता धीरे-धीरे जेल जा रहे हैं आगे और भी जांच होंगे और भी नेताओं के बारी आएंगे जिसके लिए जेल की कोठरी तैयार है उन्होंने उद्बोधन के अंत मे आम नागरिकों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
कार्यक्रम को दुर्ग भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल कुम्हारी चुनाव प्रभारी डॉ सियाराम साहू, खिलावन साहू, अहिवारा विधानसभा पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू निषाद पीएन दुबे राकेश पाण्डेय योगेश साहू बबला चंद्राकर मिथलेश यादव मनोज वर्मा मन्नू लाल परघनिया नारायण वर्मा अशोक दिवान तृप्ति चंद्राकर सुनीता कुर्रे रागिनी निषाद योगिता वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहें।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के विचारधारा से प्रेरित होने नगर के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाज सेवी व व्यवसायी सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक भाजपा प्रवेश किये जिसमें वार्ड क्रमांक 9 के पूर्व पार्षद संतोष यादव कांग्रेस कार्यकर्ता अवध बिहारी समाज सेवी नेहरुलाल सिन्हा व्यवसायी अनुज शुक्ला के नाम शामिल है।
अध्यक्ष प्रत्याशी मीना वर्मा के साथ 24 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी भी हुए शामिल
भाजपा पार्षद प्रत्याशी
वार्ड क्रमांक 1 एससी मुक्त अश्वनी देशलहरे
वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित मुक्त डिकेश पटेल
वार्ड क्रमांक 3 एस.टी हेमांश सिंह ठाकुर
वार्ड क्रमांक 4 ओबीसी मुक्त उमाकान्त साहू
वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित नारायण सोनकर
वार्ड क्रमांक 6 एससी मुक्त रूपेश कुमार महिलांगे
वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित श्रीमती शकुन खैरवार
वार्ड क्रमांक 8 नारक्षित मुक्त गोविन्द प्रसाद बघेल
वार्ड क्रमांक 9 ओबीसी मुक्त सुजीत कुमार यादव
वार्ड क्रमांक 10 ओबीसी मुक्त हरिदास वैष्णव
वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला श्रीमती रीतिका यादव
वार्ड क्रमांक 12 ओबीसी महिला श्रीमती ओमेश्वरी साहू
वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित मुक्त होमेन्द्र साहू
वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित मुक्त श्रीमती रीता पाण्डेय
वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित मुक्त रामाधार शर्मा
वार्ड क्रमांक 16 ओबीसी मुक्त भूनेश्वर साहू
वार्ड क्रमांक 17 एससी महिला श्रीमती नीलम बंजारे
वार्ड क्रमांक 18 अनारक्षित मुक्त आर प्रवीण राव
वार्ड क्रमांक 19 अनारक्षित महिला श्रीमती लता साहू
वार्ड क्रमांक 20 एसटी महिला श्रीमती प्रीति ध्रुव
वार्ड क्रमांक 21 ओबीसी महिला श्रीमती हेमलता निषाद
वार्ड क्रमांक 22 एससी मुक्त संदीप कुमार मारकण्डे
वार्ड क्रमांक 23 अनारक्षित मुक्त लोकेश साहू
वार्ड क्रमांक 24 अनारक्षित महिला श्रीमती ममता साहू