पाटन।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पाटन अनुविभाग पुलिस के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूल में जाकर बच्चों से मिले एवं उन्हें गुड टच बैड टच ,, महिला संबंधी अपराध की जानकारी,, साइबर फ्रॉड की जानकारी, ,यातायात जागरूकता,, हमर बेटी- हमर मान कार्यक्रम, अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी दी गई lइस दौरान थाना अमलेश्वर के साकरा स्कूल में, थाना पाटन के पाटन स्कूल ,थाना उतई के डुण्डेरा स्कूल, थाना अंडा के अंडा स्कूल ,रानीतराई के रानीतराई स्कूल ,,जामगांव आर स्कूल , मचान्दुर चौकी में ग्राम कातरो स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए गएl









