अहिवारा। सड़क दुर्घटना के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण घायलों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। समय पर इलाज की सुविधा मिलने से कई जान भी बचती है। इसी तरह सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर चिकित्सालय तक पहुंचाने का काम अहिवारा क्षेत्र के युवा समाज सेवी अश्वनी टंडन द्वारा किया जा रहा है। उसे जब सड़क दुर्घटना की खबर लगती है तो वे स्वयं के चारपहिया वाहन लेकर तत्काल मौके पर पहुंच जाते है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल तक छोड़ते भी है। जानकारी के मुताबिक अभी तक वे 50 से अधिक लोगो को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा चुके है। उनकी इस कार्य को देखते हुए तात्कालिक दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने उनका सम्मान किया। वही साजा विधानसभा में हिंदू युवा मंच द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे भी आयोजको द्वारा अश्वनी टंडन द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए सम्मान किया गया। अश्वनी टंडन ने कहा की वे लगातार जरूरत मंद की मदद करने तत्पर है।

- October 2, 2023