पंडरिया।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला के अनुमति से प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी द्वारा आशीष जैन (बोथरा) को कबीरधाम जिला व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिसकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा एवं सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने तथा जिला, ब्लॉक तथा गृहनगर के व्यापारी गण हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता गण आशीष जैन (बोथरा) को नियुक्ति पर नये दायित्व के लिए शुभकामना दी है।

- January 30, 2023
आशीष जैन को मिला कबीरधाम जिला व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का दायित्व
- by Raju Verma