अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग एवं दिनेश साहू सभापति जपं पाटन ने किया मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

रानीतराई । पाटन विकासखंड के ग्राम तेलीगुंडरा, भंसुली (के) एवं केसरा में हो रहे अनेक विभागों के विकास कार्यों का निरीक्षण करने अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग एवं दिनेश साहू सभापति जप पाटन एवं कांग्रेसी नेता कार्य स्थल पर औचक पहुंचे। साथ ही भंसुली में मनरेगा कार्य तारबांध गहरीकरण का जायजा लेने श्रमवीर मनरेगा मजदूरों से रूबरू हुए।रोजगार सहायक चेतन ठाकुर एवं ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा में अनेकों कार्य स्वीकृति हुये हैं वर्तमान में दो जगहों पर कार्य प्रगति पर है, ग्रामीण जनों ने अन्य सभी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास निर्माण कार्यों के लिये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का खुले हृदय से प्रशंसा कर ग्राम के निरंतर विकास के लिये मुख्यमंत्री जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बतलाया कि पूरे भारत देश में एक अकेला छत्तीसगढ़ राज्य है जहां पर मनरेगा का सबसे ज्यादा काम,2500/से ज्यादा में धान की खरीदी,राजीव गांधी भूमिहीन कृषक न्याय योजना,महिला स्व सहायता समूह की ऋण माफ कर स्वावलंबी बनाने का कार्य,सिंचाई योजनाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य,सड़क,पुल,पुलिया, स्टॉप डेम सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्राम स्वराज की ओर छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

जप सभापति दिनेश साहू ने ग्रामीण जनों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अपने कठिन परिश्रम और संकल्प से छत्तीसगढ़ को भारत में अग्रणी बनाने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कटिबद्ध है।आज गरीब का बच्चा भी इंग्लिश बोल रहा है।स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है।

ग्राम के सरपंच तुलसी डहरिया एवं उपसरपंच कमलेश साहू ने बतलाया कि भूपेश सरकार द्वारा मनरेगा के सफ़ल क्रियान्वयन से मजदूरों के भुगतान की कोई समस्या नहीं है, ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ता कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान पुरन साहू पूर्व जप,मनीष साहू सरपंच तेलीगुंडरा, डॉ के के साहू,ईश्वर निषाद,तेजराम सिन्हा, गैंदलाल डहरिया पूर्व जनपद,महेश साहू,सुंदर साहू,गोमती साहू पूर्व सरपंच,हेमलाल साहू, मंथीर साहू,ललित साहू,धनेश साहू,गुहा सिन्हा,संतु सिन्हा,ठाकुर राम सिन्हा,गजानंद सिन्हा, डिकेंद्र गजेन्द्र, टेमन सिन्हा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।