पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा महाष्टमी का पूजा रविवार को सम्पन्न हुआ।सोमवार सुबह से देवी मंदिरों सहित दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन प्रारम्भ हो गई।सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन हेतु पंहुचते रहे।रविवार सुबह से ही महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।मंदिर में अष्टमी की पूजा हवन किया गया।इसके अलावा नगर के काली मंदिर,पुराना बस स्टैंड ,चैनपुरा रोड, मंडी परिसर,काली मंदिर के पास,धुलिया पारा,बैरसिन चौक,किल्लपारा,दुर्ज़ाबन्द पारा,मैनपुरा अटल चौक,महामाया मंदिर के पास स्थापित अनेक दुर्गा पंडालों में हवन किया गया।इसके साथ ही सहित अन्य मंदिरों में भी अष्टमी पूजा व हवन किया गया।नगर के अलावा मैनपुरा,डोमसरा, कापादह,नेऊर,दूल्लापुर बाजार,महका, कुंडा,दामापुर,बाघामुड़ा,महली,बघर्रा,पिपरखूँटी,पाढ़ी,खैरझिटी,देवसरा, कामठी,कोदवागोडान,रौहा,खरहट्टा,धोबघट्टी,पडकीकला,कुम्ही,कापा,माठपुर,चतरी,मंगली,झिंगराडोंगरी,अमरपुर,उदका सहित सभी गांवों के महामाया मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना कर अष्टमी व्रत रखा गया।
कन्या भोज कराया गया-नगर सहित ग्रमीण क्षेत्रों में अष्टमी हवन पश्चात से पश्चात कन्या भोज का आयोजन सभी दुर्गा मंदिरों,पंडालों व निजी रूप से स्थापित दुर्गा पूजा में कराया गया।जिसमें छोटी कन्याओं को भोज कराकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।







