धमतरी।धमतरी विश्व शतरंज महासंघ के दिशा निर्देशन में गत वर्ष फरवरी 2022 में कानपुर (उत्तरप्रदेश) में फीडे आर्बिटर की परीक्षा संपन्न हुई थी जिसमें छत्तीसगढ़ से आशुतोष साहू (धमतरी) ने शिरकत किया था।
राज्य शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि फीडे आर्बिटर बन जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर की कम से कम तीन रेटिंग शतरंज स्पर्धाओं में आर्बिटरशिप करते हुए तीन नार्म प्राप्त करना होता है तब जाकर विश्व शतरंज महासंघ (फीडे) यह टाइटल प्रदान करता है।उक्त टाइटल मैक्सिको में 4 अप्रैल को फीडे की हुई बैठक में इन्हे प्रदान किया गया । आशुतोष शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी है तथा देश- प्रदेश के कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में निर्णायक के दायित्व का निर्वहन कर चुके है।
इनकी इस शानदार उपलब्धि पर राज्य शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी,सीनियर अंतर्राष्ट्रीय ऑर्बिटर अलंकार भिवगडे एवम जिला शतरंज संघ धमतरी के अध्यक्ष नीलम चद्राकर ,
सन्नरक्षक विजय देवांगन,दीपक लखोटिया,कोषाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,रवि संभाकर्,दिलीप मिनपाल,नागेश्वर साहू,प्रदीप सोन,फनीभूषण साहू,सचिव डा भूपेंद्र साहू,खिलेंद्र साहू, नयन सोनी,कैलाश सोन, योगेंद्र देवांगन, वीरेंद्र साहू, सदस्य दयाराम साहू लोकेश पांडे,खिलेश साहू, डा धर्मेंद्र सिन्हा,उमंग महावर,तिलक राम साहू,श्रीमती धनेंद्र सोरी,श्रीमती रेखा सिन्हा,प्रमोद सिन्हा,धनसिंह नेताम,हुलास साहू, दुर्गेश शर्मा आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







