योग स्पर्धा मर्रा के छात्र छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पाटन ।अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग दिनांक 23/07/2025 रविवार को स्वावलंबी योग एकेडमी अमायरा पैलेस दुर्ग में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग सिंह,विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर,अल्का बाघमार महापौर दुर्ग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में केशव सिंह
जूनियर 14 वर्ष आयु वर्ग में ट्रेडिशनल योगासना प्रतियोगिता में बालक में गोल्ड मेडल,
फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग में भी गोल्ड मेडल,डिगमणि
सब जूनियर बालिका 10 वर्ष आयु वर्ग में फॉरवर्ड बेंड में गोल्ड मेडल और हेंड बैलेंस में भी गोल्ड मेडल भूमिका साहू
सीनियर वर्ग 18 वर्ष आयु वर्ग बालिका में फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग्स में गोल्ड मेडल और हेंड बैलेंस सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया अंतरा साहू ने 10 वर्ष आयु सब जूनियर बालिका बैक बेंड स्टैंडिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया और आर्टिस्टिक सिंगल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
इन चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया है।
ग्राम मर्रा के बच्चों की इस उपलब्धि पर गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन,मेजर सिंह सचिव,खिलेंद्र कुमार साहू युवा भारत प्रांत कोषाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।
बच्चों ने सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा को दिया है,इस अवसर पर धीरेन्द्र वर्मा के योग गुरु तुला राम वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित थे।