विधानसभा : बेरोजगारो की संख्या, बेरोजगारी भत्ता पर हंगामा ,असंतुष्ट कांग्रेस का बहिर्गमन ,युवाओं को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दे रहे : भूपेश ,युवाओं को सक्षम  सामर्थ्यवान बना रहे : खुशवंत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बेरोजगारों की संख्या और बेरोजगारी भत्ता को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल प्रश्न काल में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में पंजीकृत  बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है बेरोजगारों के रोजगार के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं प्रश्न का जवाब देते हुए गुरु खुशवंत साहिब ने बताया कि प्रदेश में अप्रैल 2024 की स्थिति में पंजीकृत रोजगार  इच्छुको की संख्या 11 लाख 39 हजार 656 है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे विधानसभा से जवाब में मिला है कि बेरोजगारी भत्ता देने की योजना बंद नहीं हुई है ,फिर योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है? इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहिब ने कहा हम युवाओं को सक्षम और  सामर्थ्य वान बना रहे हैं ।गुरु खुशवंत साहब ने बताया कि बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला प प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है अभी की स्थिति में करीब 15 लाख के आसपास पंजीकृत बेरोजगार है बहुत जल्द राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा ।जिसमें एक साथ  चौदह हजार से ज्यादा लोगों को हम रोजगार देंगे।

वहीं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने पूछा कि बेरोजगारी भत्ता बंद नहीं किए हैं तो क्यों नहीं दे रहे हैं? इस बार मंत्री ने कहा कि हम युवाओं को हुनरमंद बनाने का काम कर रहे हैं युवा रोजगार मांगने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने इस दिशा में काम कर रहे हैं ।मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष में बेरोजगारो से धोखा देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर सदन में वर्कआउट कर दिया। भूपेश ने कहा कि सरकार ने बजट में योजना के तहत प्रावधान किया है कि लेकिन दे नहीं रही यह युवाओं के साथ धोखा है इसके साथ सदन में पक्ष विपक्ष मिले नोक झोक शुरू हो गई आखिरकार मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया ।

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वाले 277 अस्पतालों को नोटिस

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 82 लाख 19 हजार परिवार के सदस्यों का 2 करोड़ 44 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं ।साल 2024-25 में कुल 15 लाख 40 हजार से अधिक प्रकरणों पर  कुल 21 हजार 83 करोड़ एवं 2025 26 में 14 दिसंबर 2025 तक 9 लाख 94 हजार 909 प्रकरणों पर कुल 1559 करोड रुपए का निशुल्क का उपचार कर लाभ दिया जा चुका है ।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 2025-26 में कुल 11043 प्रकरण में 44 करोड़ 27 लाख का उपचार प्रदान किया  जा चुका है वही आयुष्मान योजना के अनिवार्यता बरतनी वाले 277 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 51 अस्पतालों को निलंबित किया गया है साथ ही 18 अस्पतालों को निलंबित करने के साथ जुर्माना भी लगाया गया है ।श्याम बिहारी जायसवाल ने विधायक शकुंतला  पोर्ते के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

बिना ग्रामसभा सोलर संयंत्र के लिए दे दी जमीन :   नन्द  सराय पाली विधायक चातुरी  नन्द ग्राम जंगल बेड़ा में सोलर संयंत्र स्थापना के लिए दी गई जमीन एवं प्लांट संबंध प्रबंधन के खिलाफ की गई  शिकायतों पर मुद्दा सदन में उठाया । प्रश्न के जवाब में वाणिज्य मंत्री लखन नाम देवांगन ने बताया कि महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील अंतर्गत ग्राम जंगल बेड़ा में जमीन सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के लिए शर्तों के अधीन  लीज पर दी गई है मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपरोक्त संस्थान को प्राप्त नहीं हुआ है। उधर विधायक चातुरी नंद ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कई इलाकों रायगढ़, सरगुजा और राजनांदगांव में इसी तरह की नीतियों के चलते ग्रामीण आंदोलन  रत हैं।

काम नहीं कर रही सेनेटरी नैपकिन -वेंडिंग मशीन :कौशिक

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रश्न काल में स्कूल कॉलेज में लगे सेनेटरी नैपकिन ,वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन को लेकर सवाल पूछा ।भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए मंत्री से जांच करने की मांग की ।इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच करने की बात कही कौशिक ने कहा की मशीन मशीन संचालित नहीं है इस मामले की जांच कराई जाए इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि 1600 मशीनों ठीक है 1300 मशीन खराब है फिलहाल विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं है इस पर विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के दो स्कूलों की जांच कर लीजिए मंत्री ने कहा कि जांच कर लेंगे।