विधानसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर31 दिसंबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शंकर नगर रायपुर स्थित निवास में छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन किया।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें नववर्ष 2025 की बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन करते हुए फेडरेशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शानदार कैलेंडर प्रकाशन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशंसा की। ज्ञात हो कि फेडरेशन द्वारा प्रतिवर्ष कैलेंडर का प्रकाशन कराया जाता है।जिसमे शासकीय अवकाश के साथ ही ऐच्छिक अवकाश का भी उल्लेख रहता है। कैलेंडर में जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर भी दिया गया है।
इस अवसर पर श्री बी. पी. शर्मा, श्री आर.के.रिछारिया, श्री अभिषेक शर्मा,श्री सत्येंद्र देवांगन,श्री संतोष कुमार वर्मा,श्री लिलेश्वर देवांगन आदि उपस्थित रहे।
कमल वर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ
प्रांतीय संयोजक
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
मो 9425509920

प्रतिलिपि – समस्त संपादक
दैनिक अखबार/वेब न्यूज
से उपरोक्त समाचार अपने लोकप्रिय अखबार/वेब न्यूज में प्रकाशित कराने अनुरोध है।