सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण , जांची गुणवत्ता

पाटन। विकासखंड पाटन के सभी स्कूलों में गुणवत्ता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल ने पचपेड़ी , करसा , रवेली और देवबलौदा के विद्यालयों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चो के साथ बैठ कर बात की और विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्यापन कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षको से संवाद किया।

उन्होंने शिक्षकों को प्रभावी एवं रुचिकर अध्यापन के साथ-साथ विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मार्गदर्शन एवं अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल मैडम ने प्राथमिक स्तर तक सभी बच्चों में 20 का पहाड़ा , धाराप्रवाह हिंदी पठन और माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी पठन , 25 तक के पहाड़ा के लक्ष्य में शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को जोर दिया ।
साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षकों को कार्य करने कहा ।

उन्होंने स्कूलों में
हिंदी में बच्चों को पढ़ने का पूरा अवसर देने, के साथ, सुलेख, श्रुति लेख भी लिखाए । शिक्षको को कड़े निर्देश दिए कि वे कक्षा में पढ़ाते समय बच्चों की अधिक सहभागिता ले, और बीच बीच में बच्चों से प्रश्न पूछकर शंका समाधान करे ।