सहायक शिक्षक कामता प्रसाद धनकर को मिला शिक्षा दूत सम्मान


पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला चिचा में पदस्त सहायक शिक्षक कामता प्रसाद धनकर को दुर्ग जिला शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार के तहत शिक्षा दूत सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदान की। इस दौरान सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित अन्य मौजूद रहे। श्री धनकर को सम्मान मिलने पर सरपंच मीनाक्षी पंकज चंद्राकर सहित ग्रामीणों ने बधाई दी है।