पंडरिया।ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला पाढ़ी की सहायक शिक्षक किलेश्वरी उमरे को लावण्या फाऊंडेशन रायपुर के द्वारा वुमनिया 2024 सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती उमरे 1995 से उत्तर साक्षरता, साक्षरता स्कूल के समय से अब तक शैक्षणिक सेवाएं दे रही हैं। विधि एवं एनजीओ क्षेत्र में कार्य करते हुए भी उन्होंने शिक्षा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर उत्कृष्ट कार्य किया है। पंडरिया विकासखंड में पदस्थ शिक्षिका के मार्गदर्शन में बच्चे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में ब्लाक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीमती उमरे को उनकी साक्षरता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विधिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण दिया गया है। ज्ञात हो कि इस सम्मान के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों प्रतिभावान महिलाओं में से केवल इन्क्यावन महिलाओं का चयन हुआ था।

- March 19, 2024