शिक्षादूत पुरस्कार से सहायक शिक्षक रविन्द्र कुमार चन्द्राकर को सम्मानित करते हुए कलेक्टर
अंडा। फोटो। संयुक्त जिला कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सम्मानित किया। विकासखंड गुण्डरदेही से शासकीय प्राथमिक विद्यालय परसदा(डग) ,संकुल परसदा के सहायक शिक्षक रविन्द्र कुमार चन्द्राकर को शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इनके सम्मानित होने पर वि खंड शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार यादव, सहायक वि ख शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर, खेमराज साहू,बी आर सी किशोर साहू , संकुल समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, सत्यवती साहू सरपंच , कुलदीप साहू भू पूर्व सरपंच, रेशमा साहू अध्यक्ष ,विनोद साहू, नीलाम्बर साहू, हिलेश्वर साहू शाला प्रबंध समिति परसदा के समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।