दुर्ग। लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जनमार्च एवं महारैली’ को लेकर देश भर में उत्साह देखा जा रहा है।

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह किसी एक दल, जाति, धर्म या भाषा की लड़ाई नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वोट के अधिकार और लोकतंत्र पर खतरा है, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह आगे आए।
श्री साहू ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन ऐतिहासिक होने जा रहा है। पूरे देश से लाखों देशभक्त इस महारैली के लिए दिल्ली कूच कर रहे हैं। शिव की बारात की तरह इस आंदोलन में बिना किसी भेदभाव के सबका स्वागत है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 1 नवंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली पहुँचकर राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें और लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।






